एशियाई खेल, 2018 में पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ और महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक

Asian Games 2018 Jinson Johnson wins gold in men’s 1500m event

प्रश्न-इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में किस भारतीय एथलीट ने स्वर्ण पदक जीता?
(a)  मनजीत सिंह
(b)  जिनसन जॉनसन
(c)  मोहम्मद अनस
(d) राजीव अरोकिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 अगस्त, 2018 को भारतीय धावक जिनसन जॉनसन ने इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में 1500 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
  • जिनसन ने 3:44.72 सेकंड में रेस पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया।
  • इससे पूर्व जिनसन ने 800 मीटर दौड़ स्पर्धा का रजत पदक जीता था जिसमें भारत के मनजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता था।
  • 30 अगस्त को ही भारतीय महिलाओं ने 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ 3:28.72 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
  • भारतीय महिला धावक चित्रा उन्नीकृष्णन ने 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा 4: 12.56 सेकंड में पूरी कर कांस्य पदक जीता।
  • हॉकी के सेमीफाइनल मैच में मलेशिया ने भारत को 2-2 से बराबरी पर रोक कर पेनाल्टी शूट आउट में सडन डेथ तक चले रोमांचक मुकाबले में 7-6 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
  • 30 अगस्त, 2018 को भारत 2014 के इंचियोन (द. कोरिया) एशियाई खेलों में बने पदकों के रिकॉर्ड (11 स्वर्ण समेत कुल 57 पदक) को तोड़ दिया।
  • भारत ने जकार्ता में अब तक (30 अगस्त, 2018 तक) 13 स्वर्ण, 21 रजत तथा 25 कांस्य पदक सहित कुल 59 पदक जीत लिए हैं।

संबंधित लिंक…
https://en.asiangames2018.id/sport/athletics/event/athletics-men-1500m/phase/atm015100/
https://en.asiangames2018.id/sport/athletics/event/athletics-men-800m/phase/atm008100/
https://en.asiangames2018.id/sport/athletics/event/athletics-women-1500m/phase/atw015100/
https://www.thehindu.com/sport/athletics/jinson-johnson-claimed-a-gold-medal-in-mens-1500m-event/article24821224.ece
https://www.thequint.com/sports/asian-games/asian-games-2018-chitra-unnikrishnan-1500m-bronze
https://en.asiangames2018.id/sport/hockey/event/hockey-men/match/hom400201/
https://www.indiatoday.in/sports/asian-games-2018/story/asian-games-2018-india-s-medal-tally-after-day-12-1327936-2018-08-30