एल्विन टॉफ्लर

एल्विन टॉफ्लर

प्रश्न-हाल ही में एल्विन टॉफ्लर का निधन हो गया। वह थे-
(a)    लेखक
(b)   वैज्ञानिक
(c)    कलाकार
(d)   वास्तुकार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 27 जून, 2016 को प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक एवं भविष्यवादी एल्विन टॉफ्लर (Alvin Toffler) का निधन लास एंजेल्स में हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
  • उनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘फ्यूचर शॉक’ (Future Shock) बेस्टसेलर रही, जिसकी विश्व भर में 6 मिलियन से अधिक प्रतियां बिकीं।
  • उनके लेखन में विशेष रूप से डिजिटल क्रांति एवं संचार क्रांति का विश्व समुदाय पर प्रभाव शामिल है।
  • वे अपनी पुस्तकों में आधुनिक तकनीकी के बारे में चर्चा किये जाने के कारण प्रसिद्ध थे।
  • उनकी अन्य प्रसिद्ध पुस्तकें ‘द थर्ड वेव’ (The Third Wave) व ‘पॉवरशिफ्ट’ (Powershift) हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://tofflerassociates.com/world-renowned-business-futurist-author-and-lecturer-alvin-toffler-dies-at-87/?utm_content=35299599&utm_medium=social&utm_source=twitter
http://www.usatoday.com/story/life/books/2016/06/30/alvin-toffler-author-of-future-shock-dead-at-87/86570846/
https://www.washingtonpost.com/business/alvin-toffler-author-of-best-selling-future-shock-and-the-third-wave-dies-at-87/2016/06/29/0d63748c-3e09-11e6-80bc-d06711fd2125_story.html