एफआईवीबी वॉलीबॉल महिला विश्व कप-2015

FIVB Volleyball Women's World Cup 2015

प्रश्न-एफआईवीबी वॉलीबाल महिला विश्व कप-2015 का आयोजन कहां किया गया?
(a) चीन
(b) क्यूबा
(c) रूस
(d) जापान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • एफआईवीबी (फेडरेशन इंटरनेशनल डी वॉलीबाल) वॉलीबाल महिला विश्व कप-2015, 22 अगस्त से 6 सितंबर के मध्य जापान में सम्पन्न।
  • इस प्रतियोगिता में 12 देश की टीमों के मध्य कुल 66 मैच खेला गया।
  • 6 सितम्बर, 2015 को खेले गये प्रतियोगिता के अंतिम मैच में चीन ने जापान को 3-1 से पराजित कर अंकतालिका में कुल 30 अंक प्राप्त कर जीत दर्ज की।
  • प्रतियोगिता में दूसरा व तीसरा स्थान क्रमशः सर्बिया (26 अंकों) व अमेरिका (28 अंक) को प्राप्त हुआ।
  • टूर्नामेंट का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) चीन की झू टिंग को चुना गया।
  • टूर्नामेंट के अन्य व्यक्तिगत पुरस्कारों का विवरण निम्नवत है-
  • बेस्ट सेटर-निवेरका मार्टे (डोमिनिकन गणराज्य)
  • बेस्ट लिबेरो-ब्रेंडा कैस्टिलो (डोमिनिकन गणराज्य)
  • बेस्ट अपोजिट हिटर-नतालिया ओबमौचैवा (रूस)
  • बेस्ट आउट साइड हिटर-प्रथम-ब्रैंकिका मिहाजलोविक (सर्बिया)
  • द्वितीय-तत्याना कोशेलेवा (रूस)
  • बेस्ट मिडिल ब्लॉकर-प्रथम-डेमारा लेस्डे (क्यूबा) द्वितीय-टेटोरी डिक्सन (अमेरिका)

संबंधित लिंक भी देखें…
http://worldcup.2015.women.fivb.com/en/schedule#/d20150907
http://worldcup.2015.women.fivb.com/en/competition/pools%20and%20ranking/round1
http://worldcup.2015.women.fivb.com/en/news/zhu-leads-womens-world-cup-dream-team?id=57065
http://worldcup.2015.women.fivb.com/en/live/finalday
http://worldcup.2015.women.fivb.com/en/news/china-and-serbia-on-road-to-rio?id=57037