एनजीटी के नए कार्यकारी अध्यक्ष

Justice U D Salvi appointed as acting Chairperson of NGT

प्रश्न-हाल ही में किसने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(a) न्यायमूर्ति अशोक गांगुली
(b) न्यायमूर्ति मनोज मिश्र
(c) न्यायमूर्ति यू.यू. ललित
(d) न्यायमूर्ति यू.डी. साल्वी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 20 दिसंबर, 2017 को न्यायमूर्ति यू.डी. साल्वी ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • वह इस पद पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक अथवा अपनी सेवानिवृत्ति 13 फरवरी, 2018 तक, जो भी पहले हो, कार्य करेंगे।
  • इस पद पर उन्होंने न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार का स्थान लिया।
  • इससे पूर्व वह अधिकरण में ही न्यायिक सदस्य के रूप में कार्यरत थे।
  • ज्ञातव्य है कि एनजीटी की स्थापना 18 अक्टूबर, 2010 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम, 2010 के तहत हुई थी।
  • इसकी स्थापना पर्यावरण बचाव, वन संरक्षण और अन्य प्राकृतिक संसाधन सहित पर्यावरण से संबंधित किसी भी कानूनी अधिकार के प्रवर्तन हेतु हुई।
  • इसके अलावा, इसका कार्य क्षतिग्रस्त व्यक्ति अथवा संपत्ति के लिए अनुतोष और क्षतिपूर्ति प्रदान करना और इससे जुड़े मामलों का प्रभावशाली और तीव्र गति से निपटारा करना है।

संबंधित लिंक
https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/justice-u-d-salvi-appointed-as-acting-chairperson-of-ngt/articleshow/62179970.cms
http://www.uniindia.com/justice-salvi-takes-charge-as-acting-chairperson-ngt/india/news/1082649.html
http://www.greentribunal.gov.in/history.aspx