एनएससीआई सुरक्षा पुरस्कार, 2017

प्रश्न-27 अप्रैल, 2018 को एनएससीआई सुरक्षा पुरस्कार, 2017 का वितरण किया गया। यह पुरस्कार किस मंत्रालय द्वारा गठित एक स्वायत्तशासी सोसाइटी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा दी जाती है?
(a) रेल मंत्रालय
(b) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
(c) सूचना एवं प्रसारण
(d) कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 अप्रैल, 2018 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में एनएससीआई सुरक्षा पुरस्कार (NSCI Safety Award) 2017 का वितरण किया गया।
  • आईओसीएल, हल्दिया रिफाइनरी मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कॉपरेटिव लि. (बरेली, उ.प्र.) कैगा जेनरेटिंग स्टेशन 3 और 4 (कर्नाटक), महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. (ऑटोमोटिव सेक्टर), हरिद्वार (उत्तराखंड), और वर्तमान एक्रिलिक्स लि. भरूच (गुजरात) ने विनिर्माण क्षेत्र में क्रमशः ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी, ग्रुप डी और ग्रुप ई के तहत शीर्ष स्तरीय सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार जीता।
  • सोजिट्स-एल एंड टी कंसोर्टियम, जयपुर (राजस्थान) को निर्माण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • पारिजात इंडस्ट्रीज (इंडिया) प्राइवेट लि. अंबाला (हरियाणा) को एमएसएमई क्षेत्र में शीर्ष स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • इसके अतिरिक्त निर्माण क्षेत्र के 12 उपभोक्ता संगठनों को भी पुरस्कृत किया गया।
  • इन पुरस्कारों का आकलन एवं घोषणा प्रति वर्ष भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा गठित एक स्वायत्तशासी सोसाइटी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा की जाती है।

संबंधित लिंक
http://nsc.org.in/index.php?option=com_content&view=article&id=109:wiinersofnscisafetyawards2017&catid=3:new-developments
http://www.business-standard.com/article/news-ani/parijat-industries-wins-prestigious-nsci-sarvashrestha-suraksha-puraskar-118042900056_1.html