एक्वा एक्वेरिया इंडिया 2017

Aqua Aquaria India 2017

प्रश्न-14-16 मई, 2017 के मध्य मत्स्य पालन और सजावटी मत्स्य पालन के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति को दर्शाने वाली ‘एक्वा एक्वेरिया इंडिया 2017’ प्रदर्शनी कहां आयोजित की जा रही है?
(a) पुणे
(b) जयपुर
(c) मंगलौर
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14-16 मई, 2017 के मध्य मत्स्य पालन और सजावटी पालन के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति को दर्शाने वाली चौथी ‘एक्वा एक्वेरिया इंडिया 2017’ प्रदर्शनी मैंगलोर (कर्नाटक) में आयोजित की जा रही है।
  • इसका आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से संबद्ध समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।
  • इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य विषय (Theme) ‘सतत मत्स्य पालन में विविधिकरण’ है।
  • एशिया के इस सबसे बड़े आयोजन में भारत व विश्व भर से लगभग 20,000 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
  • जिसमें वैज्ञानिक, मत्स्य विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, तकनीकी विशेषज्ञ, किसान, मछुआरा समुदाय के लोग तथा व्यवसायी शामिल हैं।

संबंधित लिंक
http://www.mangaloretoday.com/main/Aqua-Aquaria-India-2017-inaugurated-by-Minister-Pramod-Madhwaraj.html
https://www.mangalorean.com/minister-pramodh-madhwaraj-inaugurates-4th-edition-of-aqua-aquaria-lndia-2017/
http://timesofindia.indiatimes.com/city/mangaluru/aqua-aquaria-india-2017-to-attract-3000-delegates/articleshow/58660786.cms