उ.प्र. संस्कृत संस्थानम् पुरस्कार-2016

up sanskrit sansthan awards 2016

प्रश्न-उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम द्वारा वर्ष 2016 का विश्वभारती पुरस्कार किस विद्वान को प्रदान किये जाने की घोषणा की गया?
(a) डॉ. जगन्नाथ पाठक
(b) डॉ. रामशंकर अवस्थी
(c) प्रो. आजाद मिश्र
(d) डॉ. शिव बालक द्विवेदी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 23 अक्टूबर, 2016 को उ.प्र. संस्कृत संस्थानम् ने वर्ष 2016 के लिए संस्कृत भाषा के विद्वानों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की।
  • संस्कृत भाषा के लिए उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सम्मान विश्व भारती पुरस्कार से डॉ. जगन्नाथ पाठक सम्मानित किये जाएंगे।
  • महर्षि वाल्मीकी पुरस्कार डॉ. रामशंकर अवस्थी तथा महर्षि व्यास पुरस्कार लखनऊ के प्रो. आजाद मिश्र को प्रदान किया गया है।
  • महर्षि नारद पुरस्कार डॉ. शिवबालक द्विवेदी को दिया गया है।
  • संस्थान के विशिष्ट पुरस्कार से डॉ. रामानंद शर्मा, डॉ. गिरिजा शंकर शास्त्री, डॉ.वी.के. शर्मा, डॉ. देवी सहाय पांडेय और डॉ. प्रमोद बाला सम्मानित किये जाएंगे।
  • वेद पंडित पुरस्कार से प्रदेश के दस विद्वानों को और पुस्तकों के लिये चार विद्वानों को पुरस्कृत किया जाएगा।
  • विशेष पुरस्कार से छः विद्वानों तथा विविध पुरस्कार से 18 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.livehindustan.com/news/Lucknow/article1-sanskrit-sansthan-580671.html
http://www.livehindustan.com/news/allahabad/article1-DR.-Jagannath-Pathak-enhanced-value-of-Sngmnagri-581130.html