उ.प्र. ब्रजतीर्थ विकास के लोगो व वेबसाइट का लोकार्पण

प्रश्न-हाल ही में मथुरा के वेटनरी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसको कुंभ, 2019 का लोगो देकर सम्मानित किया?
(a) हरिप्रयाद चौरसिया
(b) पं. जसराज
(c) बिरजू महाराज
(d) कुमकुम धर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 फरवरी, 2018 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में वेटनरी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उ.प्र. ब्रजतीर्थ विकास का लोगो और वेबसाइट का लोकार्पण किया।
  • प्रख्यात शास्त्रीय गायक पद्म विभूषण पं. जसराज को कुंभ-2019 का लोगो देकर सम्मानित किया गया।
  • हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा उ.प्र. ब्रजतीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि भारत सरकार द्वारा भारत में धार्मिक व आध्यात्मिक दृष्टि से पर्यटकों को आकर्षित करने तथा प्राचीन परंपराओं को आगे बढ़ाने हेतु रामायण सर्किट, कृष्णा सर्किट व आध्यात्मिक आदि सर्किटों का विकास किया जा रहा है।
  • इसी दिन मुख्यमंत्री ने मथुरा के अतुल्य ग्राम ‘लोहवन’ में आयोजित ‘फाल्गुनोत्सव’ कार्यक्रम को भी संबोधित किया।
  • ज्ञातव्य है कि अतुल्य ग्राम लोहवन को हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर ने गोद लिया है।

संबंधित लिंक
https://www.reuters.com/article/us-saudi-jazz-festival/all-that-jazz-saudis-attend-countrys-first-jazz-festival-idUSKCN1G72W0
http://www.arabnews.com/node/1252511/riyadh-gets-its-first-ever-jazz-festival