उत्तर प्रदेश में समन्वित कृषि प्रणाली विकसित करने का निर्णय

प्रश्न-हाल ही में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के कितने कृषि जलवायु क्षेत्रों (एग्रो क्लाइमेटिक जोन) के एक एक जनपद में समन्वित कृषि प्रणाली विकसित किए जाने का निर्णय किया गया है?
(a) 75
(b) 6
(c) 8
(d) 9
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 3 अप्रैल, 2018 को संपन्न उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश के 9 कृषि जलवायु क्षेत्रों (एग्रोक्लाइमेटिक जोन) के एक-एक जनपद में समन्वित कृषि प्रणाली विकसित किए जाने का निर्णय किया गया।
  • यह प्रणाली प्रदेश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय अर्धशुष्क उष्ण कटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) द्वारा विकसित की जाएगी।
  • इस प्रणाली के अंतर्गत मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों एवं मौसम की जानकारी जैसे आधारभूत आंकड़ो पर ही कृषि प्रणाली का निर्धारण करते हुए कृषकों के खेत पर समन्वित कृषि प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।
  • उक्त प्रणाली से कृषि उपज में वृद्धि, लागत में कमी तथा कृषकों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा तथा इसके उपयोग से रोजगार में भी वृद्धि होगी।
  • प्रदेश में संचालित औद्योगिकी, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और पशुपालन से संबंधित कार्यक्रमों को भी समन्वित कृषि प्रणाली में शामिल किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://information.up.nic.in/attachments/CabinetDecisionfile/78f73fecd7ef4d73b69e98aa3c122d2d.pdf