उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड

प्रश्न-हाल ही संपन्न उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के गठन का निर्णय किया गया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह निर्णय 10 जुलाई, 2018 को संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया।
(b) इसका गठन स्वशासी निकाय के रूप में होगा।
(c) इस बोर्ड हेतु नीतियों का निर्धारण उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग करेगा।
(d) माटी कला एवं माटी शिल्पकला के माध्यम से कारीगरों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षण, तकनीकी कार्यशालाएं एवं अन्य विकासात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 10 जुलाई, 2018 को संपन्न उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में एक स्वशासी निकाय के रूप में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के गठन का निर्णय किया गया।
  • इस बोर्ड के गठन का उद्देश्य निम्नलिखित हैः- मिट्टी का कार्य करने वाले कारीगरों व शिल्पियों के व्यवसाय में वृद्धि करना, इस परंपरागत उद्योग को नवाचार के माध्यम से संरक्षित एवं संवर्द्धित करना, सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान करना, तकनीकी विकास को बढ़ावा देना और विपणन इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराना।
  • उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड माटी कला एवं माटी शिल्पकला के विकास से संबंधित उद्योगों के लिए नीति तैयार करेगा।
  • यह उनके लिए मिट्टी की उपलब्धता के विषय में नीति, तकनीकी उन्नयन एवं आधुनिकीकरण के संबंध में योजना को प्रभावी बनाने का कार्य करेगा।
  • माटीकला एवं माटी शिल्प कला के माध्यम से कारीगरों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण, तकनीकी कार्यशालाएं एवं अन्य विकासात्मक गतिविधि संचालित की जाएगी।
  • परम्परागत एवं नवप्रशिक्षित शिल्पियों के शिल्पों के डिजाइन विकास हेतु कार्य कराए जाने के अतिरिक्त नवीनतम तकनीक एवं उपकरण आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
  • माटी कला एवं माटी शिल्प कला से जुड़े कामगारों को आवास आबंटित कराए जाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
  • पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी के कुल्हड़ों के प्रयोग को प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।

लेखक विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
http://information.up.nic.in/attachments/CabinetDecisionfile/2832f4186ed879874a6e4e2a8e0a12c1.pdf