उत्कृष्ट संसदीय पुरस्कार

Outstanding Parliamentarian Award

प्रश्न-हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता वाले संसदीय समूह ने किसे वर्ष 2016 का उत्कृष्ट संसदीय पुरस्कार के लिए चुना?
(a) गुलाम नबी आजाद
(b) नजमा हेपतुल्ला
(c) दिनेश त्रिवेदी
(d) वरूण गांधी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 जनवरी, 2018 को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता वाले संसदीय समूह ने पांच सांसदों को ‘उत्कृष्ट संसदीय पुरस्कार’ के लिए चुना।
  • वर्ष 2013 का उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार पूर्व राज्य सभा सदस्य नजमा हेपतुल्ला को प्रदान किया जाएगा।
  • वर्ष 2014 का उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार लोकसभा सदस्य हुकुमदेव नारायण यादव को प्रदान किया जाएगा।
  • वर्ष 2015 का उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार राज्य सभा सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष (राज्यसभा) गुलाम नबी आजाद को प्रदान किया जाएगा।
  • वर्ष 2016 का उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार लोकसभा सदस्य दिनेश त्रिवेदी को प्रदान किया जाएगा।
  • वर्ष 2017 का उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार लोकसभा सदस्य भर्तृहरी महताब (Bhartruhari Mahatab) को प्रदान किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि उत्कृष्ट संसदीय पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1992 में तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल ने की थी।

संबंधित लिंक
http://indianexpress.com/article/india/ghulam-nabi-azad-4-others-get-outstanding-parliamentarian-award-congress-5044287/
http://www.coastaldigest.com/india/azad-najma-mahtab-receive-outstanding-parliamentarian-awards