ई-वीजा योजना से राजस्व का अर्जन

प्रश्न-सरकार द्वारा अभी तक ई-वीजा योजना से राजस्व के रूप में कितनी राशि अर्जित की गई है?
(a) 1100 करोड़ रुपये से अधिक
(b) 1200 करोड़ रुपये से अधिक
(c) 1400 करोड़ रुपये से अधिक
(d) 1800 करोड़ रुपये से अधिक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • मई, 2018 तक सरकार ने अभी तक बेहद सफल ई-वीजा योजना से राजस्व के रूप में 1400 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अर्जित की है।
  • भारत सरकार द्वारा ई-वीजा योजना की शुरूआत वर्ष 2014 में की गई थी।
  • यह सुविधा पर्यटक के रूप में 163 देशों के नागरिकों के भारत आगमन के लिए शुरू की गई है।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस योजनान्तर्गत 19 लाख पर्यटकों ने वर्ष 2017 में भारत की यात्रा की।
  • वर्ष 2018 में 25 लाख से अधिक पर्यटकों के भारत आने की उम्मीद है।
  • ई-वीजा शुल्क चार स्लैबों शून्य, 25 अमेरिकी डॉलर, 50 अमेरिकी डॉलर और 75 अमेरिकी डॉलर में बांटा गया है, जो पारस्परिकता और राष्ट्रीयता के आधार पर निर्धारित किया गया है।
  • विदेशी नागरिकों को प्रदत्त की जा रही विभिन्न सेवाओं की दक्षता और पारदर्शिता में सुधार के उद्देश्य से यह योजना गृह मंत्रालय के विदेश प्रभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
  • वर्तमान में यह सुविधा 25 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और पांच समुद्री बंदरगाहों के माध्यम से भारत में प्रवेश हेतु 163 देशों के नागरिकों हेतु उपलब्ध है।
  • इस योजना का उपयोग पर्यटन के अलावा चिकित्सा सेवाओं और व्यापारिक उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है।
  • ई-वीजा पर आगंतुक भारत में 2 माह की अवधि तक रह सकते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/finance/government-earns-rs-1400-crore-as-revenue-from-e-tourist-visa/articleshow/64244154.cms
https://timesofindia.indiatimes.com/india/government-earns-rs-1400-crore-as-revenue-from-e-tourist-visa/articleshow/64244080.cms
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/govt-earns-rs-1400-cr-from-e-visa/article23945210.ece