ई-पर्यटक वीजा योजना का विस्तार

Extension of e-Tourist Visa scheme

प्रश्न-हाल ही में गृह मंत्रालय के अनुसार, कितने और देशों के लिए ई-पर्यटक वीजा सुविधा का विस्तार किया गया?
(a) 38
(b) 37
(c) 28
(d) 25
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 फरवरी, 2016 को गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 26 फरवरी, 2016 से 37 और देशों के लिए ई-पर्यटक वीजा सुविधा का विस्तार हो रहा है।
  • इस तरह इस सुविधा के तहत कुल 150 देश जुड़ जाएंगे।
  • जिन 37 देशों के पर्यटकों को इस योजना में शामिल किया गया है वे हैं-अल्बानिया, आस्ट्रिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, बोत्सवाना, ब्रुनेई, बुल्गारिया, केप वर्डे, कोमोरोस, कोटे डेवोरे, क्रोएशिया, चेक गणतंत्र, डेनमार्क, इरिट्रिया, गेबोन, गाम्बिया, घाना, ग्रीस, गुयाना, आइसलैंड, लेसोथो, लाईबेरिया, मेडागास्कर, मलावी, माल्डोवा, नामीबिया, रोमानिया, सान मारिनो, सेनेगल, सर्बिया, स्लोवाकिया, दक्षिण अफ्रीका, स्वाजीलैंड, स्विट्जरलैंड, ताजिकिस्तान, त्रिनिदाद और टोबागो, जांबिया और जिम्बाब्वे।
  • भारत सरकार ने 27 नवंबर, 2014 से ई-पर्यटक वीजा योजना शुरू की थी।
  • इसके तहत 16 भारतीय हवाई अड्डों पर उपलब्ध ई-पर्यटक वीजा सेवा पा सकते हैं।
  • इस योजना के शुरू होने से 7.5 लाख से ज्यादा लोगों को वीजा जारी किए जा चुके हैं।
  • वर्तमान में विदेशी नागरिकों को दैनिक आधार पर औसतन 35,00 ई-पर्यटक वीजा दिए जा रहे हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46217