ई-टूरिस्ट वीजा द्वारा पर्यटकों के आगमन में भारी वृद्धि

252.3% Growth in Tourists Arrival on E-Tourist Visa

प्रश्न-केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2016 में ई-टूरिस्ट वीजा के मध्यम से भारत आने वाले पर्यटकों में कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई?
(a) 50%
(b) 160%
(c) 252.3%
(d) 180.5%
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2016 में जनवरी 2015 की तुलना में ई-टूरिस्ट वीजा के माध्यम से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में 252.3% की भारी वृद्धि दर्ज की गई।
  • 15 फरवरी, 2016 को जारी रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2016 में ई-टूरिस्ट वीजा के माध्यम से कुल 88162 पर्यटकों का आगमन हुआ जबकि जनवरी 2015 में इनकी संख्या 25,023 थी।
  • ज्ञातव्य है कि ई-टूरिस्ट वीजा सुविधा की शुरूआत 27 नवंबर, 2014 को की गई थी तथा वर्तमान में 113 देशों के नागरिकों को 16 भारतीय एयरपोर्टों पर आगमन हेतु यह सुविधा उपलब्ध है।
  • ई-टूरिस्ट वीजा सुविधा का उपयोग करने वाले देशों में ब्रिटेन (25.37%) का स्थान सबसे ऊपर है। इसके पश्चात संयुक्त राज्य अमेरिका (15.17%), रूस (9.58%), फ्रांस (6.00%) ऑस्ट्रेलिया (5.25%) द्वारा इस सुविधा का उपयोग किया गया।
  • जनवरी 2016 में ई-टूरिस्ट वीजा के माध्यम से भारत पहुंचने वाले पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या नई दिल्ली एयरपोर्ट (33.18%) पर रही। इसके पश्चात मुंबई (20.81%), गोवा (19.10%), चेन्नई (6.95%), बंगलुरू (5.35%) एयरपोर्टों पर इस सुविधा द्वारा पर्यटकों का आगमन हुआ।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=45988