आदि महोत्सव‚ 2021

National Tribal Festival 'Adi Mahotsav-2021' is being organized from 1-15 February 2021 at Dilli Haat, INA, New Delhi.

प्रश्न-1-15 फरवरी‚ 2021 के मध्य राष्ट्रीय जनजातीय पर्व ‘आदि महोत्सव’ कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) नई दिल्ली
(b) कोलकाता
(c) रांची
(d) भुवनेश्वर
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 1-15 फरवरी‚ 2021 के मध्य राष्ट्रीय जनजातीय पर्व ‘आदि महोत्सव-2021’ नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित किया जा रहा है।
  • 1 फरवरी‚2021 को उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया।
  • इसका आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन भारतीय आदिवासी सहकारी विपणन विकास संघ (TRIFED) द्वारा किया जा रहा है।
  • इस महोत्सव में आदिवासी कला और शिल्प‚ चिकित्सा और उपचार भोजन और लोककथाओं का प्रदर्शन और बिक्री शामिल है।
  • जिसमें देश के 20 से अधिक राज्यों के लगभग 1000 आदिवासी कारीगर‚ कलाकार और शेफ भाग ले रहे हैं।
  • ध्यातव्य है कि यह महोत्सव देश भर से आदिवासियों की समृद्ध और विविध शिल्प और संस्कृति को एक स्थान पर लाकर लोगों को उससे परिचित करवाने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में शुरू किया गया था।
  • यह प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1693601