आईएन एलसीयू एल-54 भारतीय नौसेना में शामिल

प्रश्न-25 मई, 2018 को आईएन एलसीयू एल-54 भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इसका निर्माण किसके द्वारा किया गया?
(a) गार्डन रीच शिपबिल्डर एंड इंजीनियर्स लि.
(b) कोचीन शिपयार्ड लि.
(c) मझगांव शिपयार्ड लि.
(d) भारतीय नौवहन निगम लि.
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 25 मई, 2018 को भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ मैटेरियल वाइस एडमिरल जी.एस. पाब्बी ने पोर्ट ब्लेयर में ‘आईएन एलसीयू एल-54’ जहाज को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया।
  • ‘आईएन एलसीयू एल-54’ लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (LCU) एमके-IV श्रेणी का चौथा जहाज है।
  • इस जहाज की डिजाइन संयुक्त रूप से भारतीय नौसेना व भारतीय सेना के द्वारा मल्टीपर्पज एंफीबियस आपरेशंस हेतु तैयार किया गया है।
  • इसका निर्माण कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लि. (जीआरएसई) द्वारा किया गया।
  • एलसीयू एमके- IV एक द्विधा गतिवाला (जल तथा स्थल पर चलने योग्य) जहाज है, जिसकी प्राथमिक भूमिका परिवहन और मुख्य युद्धक टैंक, सशस्त्र वाहनों, टुकड़ियों और उपकरणों की जहाज से तट तक तैनाती करना है।
  • ये जहाज अंडमान और निकोबार कमान में हैं।
  • इन्हें समुद्री तट के अभियानों, तलाशी और बचाव, आपदा राहत अभियानों, आपूर्ति और भर्ती तथा दूरदराज के द्वीपों से बाहर निकालने जैसे कई कार्यों में तैनात किया जा सकता है।
  • ध्यातव्य है कि जीआरएसई की यह पहल भारत सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत की गई है।
  • जीआरएसई इंडियन नेवी के लैंडिंग क्रॉफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) प्रोजेक्ट के तहत B शिप का निर्माण कर रही है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=179539
http://www.grse.in/page_news.php?page_id=129