आईएनएस खंडेरी

प्रश्न-28 सितंबर, 2019 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में आयोजित एक समारोह में स्वदेश निर्मित पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया। इस पनडुब्बी के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) आईएनएस खंडेरी भारतीय नौसेना की कलावरी क्लास की डीजल इलेक्ट्रिक अटैक पनडुब्बियों में दूसरी पनडुब्बी है।
(b) इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है।
(c) इस पनडुब्बी का नाम मराठा शासक छत्रपति शिवाजी द्वारा बनवाए गए द्वीपीय किले खंडेरी के नाम पर रखा गया है।
(d) आईएनएस खंडेरी की अधिकतम गति 35 समुद्री मील प्रति घंटा है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 28 सितंबर, 2019 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में आयोजित एक समारोह में स्वदेश निर्मित पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को नौसेना में शामिल किया।
  • आईएनएस खंडेरी भारतीय नौसेना की कलवरी क्लास की डीजल इलेक्ट्रिक अटैक पनडुब्बियों में दूसरी पनडुब्बी है।
  • इस पनडुब्बी का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है।
  • यह पनडुब्बी भारत में फ्रांसीसी स्कॉर्पियन डिजाइन से प्रोजेक्ट-75 के तहत निर्मित दूसरी पनडुब्बी है।
  • आईएनएस कलवरी, फ्रांसीसी मूल की भारत में निर्मित स्कॉर्पियन क्लास की पहली पनडुब्बी थी।
  • आईएनएस खंडेरी को 19 सितंबर, 2019 को भारतीय नौसेना को सुपुर्द किया गया था।
  • इस पनडुब्बी का नाम महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी द्वारा बनवाए गए द्वीपीय किले खंडेरी के नाम पर रखा गया है।
  • मध्यकालीन युग में शिवाजी पहले भारतीय शासक थे, जिन्होंने नौसेना की महत्ता को समझा।
  • इसके अलावा खंडेरी नाम समुद्र के अधोभाग के निकट तैरते हुए शिकार के लिए जानी जाने वाली घातक ‘सोर्ड टूथ मछली’ से भी प्रेरित है।
  • आईएनएस खंडेरी की मुख्य विशेषता है कि यह किसी भी रडार की पकड़ में नहीं आएगी।
  • यह अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, इस पर टॉरपीडो तथा एंटीशिप मिसाइल तैनात की जाएंगी।
  • यह पनडुब्बी पानी से पानी में किसी पनडुब्बी को और पानी से किसी भी युद्धपोत को ध्वस्त करने में सक्षम है।
  • यह पनडुबी 1 घंटे में 35 किमी. की दूरी तय कर सकती है और सागर में 350 मीटर की गहराई तक जाने में सक्षम है।
  • यह 67.5 मीटर लंबी, 6.2 मीटर चौड़ी और 12.3 मीटर ऊंची है।
  • इसका कुल वजन 1550 टन है।
  • यह पनडुब्बी पानी में एक बार में 12000 किमी. का सफर तय कर सकती है।
  • आईएनएस खंडेरी की अधिकतम गति 20 समुद्री मील प्रति घंटा है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1586661

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=193475