आईएईए के नए महानिदेशक

प्रश्न- 30 अक्टूबर, 2019 को किसे अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया?
(a) राफेल मारियानो ग्रॉसी
(b) युकिया अमानो
(c) फ्रांस्वा ओलांद
(d) तुजिको काशिदो
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 30 अक्टूबर, 2019 को अर्जेंटीना के राफेल मारियानो ग्रॉसी (Rafael Mariano Grossi) आईएईए बोर्ड द्वारा अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एंजेंसी (IAEA) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया।
  • आईएईए की सामान्य सभा द्वारा मंजूरी मिलने पर वह इस एजेंसी के 6वें महानिदेशक होंगे।
  • इस पद पर उनका 4 वर्षों का कार्यकाल 3 दिसंबर, 2019 से प्रारंभ होगा।
  • इस पद पर वह जापान के युकिया अमानो का स्थान लेंगे, जिनका 18 जुलाई, 2019 को निधन हो गया था।

आईएईए के बारे में

  • यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसका उद्देश्य विश्व में परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना है।
  • इसका गठन 29 जुलाई, 1957 को हुआ था।
  • इसका मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.iaea.org/newscenter/news/iaea-board-appoints-rafael-grossi-as-director-general-starting-in-december
https://www.thehindubusinessline.com/news/world/rafael-grossi-elected-as-the-new-iaea-head/article29823795.ece