अज़ाली असौमानी

Azali Assoumani

प्रश्न-27 मार्च, 2019 को अज़ाली असौमानी किस देश के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित हुए?
(a) मेक्सिको
(b) कोमोरोस
(c) मलेशिया
(d) दक्षिणी सूडान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 मार्च, 2019 को अज़ाली असौमानी कोमोरोस के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित हुए।
  • उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में 60 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अहमादा महामदौ (14.62 प्रतिशत मत) को हराया।
  • कोमोरोस हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी छोर पर उत्तरी मेडागास्कर और उत्तर-पूर्व मोजाम्बिक के बीच स्थित एक द्वीपीय देश है।
  • इसकी राजधानी मोरोनी है।

  लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.msn.com/en-xl/africa/africa-top-stories/comoros-president-named-winner-in-election-rejected-by-opposition/ar-BBVhgMI?li=BBKuZ6v&ocid=spartandhp&pfr=1

https://www.voanews.com/a/comoros-president-named-winner-in-election-rejected-by-opposition/4849318.html