अशोक मित्रा

प्रश्न-हाल ही में अशोक मित्रा का निधन हो गया। वह थे-
(a) वैज्ञानिक
(b) शिक्षाविद्
(c) इतिहासकार
(d) अर्थशास्त्री
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 1 मई, 2018 को प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री अशोक मित्रा का कोलकाता में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
  • वह पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे की सरकार में वर्ष 1977 से 1987 तक वित्त मंत्री रहे।
  • इसके अलावा वह वर्ष 1970 से 1972 तक केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी थे।
  • बंगाली साहित्य में योगदान के लिए उन्हें साहित्य अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/national/other-states/eminent-economist-and-former-west-bengal-finance-minister-ashok-mitra-dead/article23737235.ece
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/eminent-economist-and-former-lf-minister-ashok-mitra-dead-118050100299_1.html