अयोध्या के दीपोत्सव मेले का प्रांतीयकरण

प्रश्न-22 अक्टूबर, 2019 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा अयोध्या के दीपोत्सव मेले का प्रांतीयकरण करने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। प्रांतीयकरण किए जाने के बाद इस मेले का प्रबंधन किसके द्वारा किया जाएगा?
(a) धर्मार्थ एवं संस्कृति मंत्रालय
(b) मुख्य सचिव
(c) पर्यटन विभाग
(d) अयोध्या के जिलाधिकारी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 22 अक्टूबर, 2019 को संपन्न उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में अयोध्या के दीपोत्सव मेले का प्रांतीकरण करने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इससे संबंधित अधिसूचना की अंतर्वस्तु में संशोधन/परिवर्तन का अधिकार मुख्यमंत्री को है।
  • मौजूदा समय में इस मेले का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है।
  • प्रांतीयकरण के पश्चात इस दीपोत्सव मेले का प्रबंधन जिलाधिकारी अयोध्या करेंगे।
  • वर्ष 2019 में इसके आयोजन पर लगभग 132.70 लाख रुपये की राशि व्यय होने का अनुमान है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/other-states/deepotsav-gets-state-fair-status-in-up/article29770483.ece

https://timesofindia.indiatimes.com/travel/destinations/ayodhya-deepotsav-up-govt-plans-to-spend-rs-133-crore-to-light-5-5-lakh-diyas/as71721643.cms