अमेरिका खसरा (Measles) मुक्त घोषित

Region of the Americas is declared free of measles

प्रश्न-अभी हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा किस क्षेत्र को खसरा मुक्त घोषित किया गया है?
(a) चीनी क्षेत्र
(b) भारतीय क्षेत्र
(c) अमेरिकी क्षेत्र
(d) जर्मनी क्षेत्र
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 27 सितंबर, 2016 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अमेरिका खसरा मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया।
  • यह खसरा मुक्त क्षेत्र घोषित होने वाला विश्व का पहला देश है।
  • यह घोषणा पैन अमेरिकी स्वास्थ्य संगठन/विश्व स्वास्थ्य संगठन (PAHO/WHO) की 55वीं डायरेक्टिंग काउंसिल में की गई।
  • वर्ष 1971 में चेचक का उन्मूलन, वर्ष 1994 में पोलियो और वर्ष 2015 में रुबेला तथा जन्मजात रुबेला सिन्ड्रोम के क्षेत्रीय उन्मूलन के बाद खसरा पांचवी वैक्सीन नियंत्रित बीमारी है, जिसे अमेरिका से उन्मूलित कर दिया गया है।
  • वर्ष 2002 में खसरा का अंतिम मामला अमेरिका में पाया गया था।
  • खसरा एक विषाणु जनित रोग है।
  • यह निमोनिया, मस्तिष्क में सूजन और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, सहित मृत्यु का कारण है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.paho.org/hq/index.php?option=com_content&view=article&id=12528%3Aregion-americas-declared-free-measles&Itemid=1926&lang=en
http://www.nytimes.com/2016/09/28/health/measles-eradication-united-states.html?_r=0
https://www.sciencedaily.com/releases/2016/09/160928093510.htm