अमर्त्य सेन पीठ

amartya sen
प्रश्न-हाल ही में किस संस्थान ने भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्यसेन के नाम से असमानता पर शोध के लिए एक पीठ का गठन किया है?
(a) ट्रीनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज
(b) यूनिवर्सिटी ऑफ हार्वर्ड
(c) यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड
(d) लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 14 मार्च, 2017 को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (L.S.E.) ने भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के नाम से असमानता पर शोध के लिए एक पीठ का गठन किया।
  • प्रो. अमर्त्यसेन एल.एस.ई. अंतरराष्ट्रीय असमानता संस्थान के निदेशक के रूप में भी काम करेंगे, जो सबसे अधिक दबे हुए मुद्दों के अध्ययन और चुनौती पर केंद्रित है।
  • अंतरराष्ट्रीय असमानता संस्थान, शोध, शिक्षा और सार्वजनिक सहभागिता के माध्यम से समाज के सुधार के लिए कार्य करने की स्कूल की स्थाई प्रतिबद्धता का जीवंत अवतार है।
  • उल्लेखनीय है कि प्रो. अमर्त्य सेन वर्ष 1971-82 तक लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे।
  • उनका जन्म 3 नवंबर, 1933 को मानिकगंज, बांग्लादेश में हुआ था।
  • उन्हें कल्याणकारी अर्थशास्त्र और सामाजिक पसंद सिद्धांत और समाज के सबसे गरीब सदस्यों की समस्याओं में उनकी रूचि के लिए तथा उनके योगदान के लिए वर्ष 1998 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
  • उन्हें वर्ष 1999 में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

लेखक-गजेंद्र प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cnbctv18.com/economy/lse-announces-amartya-sen-chair-in-inequality-studies-3007851.htm