अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स‚ 2022

प्रश्न – 20 नवंबर‚ 2022 को संपन्न फॉर्मूला वन कार रेस अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स‚ 2022 का खिताब किसने जीता है?
(a) मैकस वर्सटाप्पेन (b) सर्जिया पेरेज
(c) चार्ल्स लेक्लर्क (d) लुईस हैमिल्टन
उत्तर – (a)

  • 18-20 नवंबर‚ 2022 के मध्य फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप‚ 2022 की 22वीं एवं अंतिम कार रेस अबू धाबी ग्रैंस प्रिक्स‚ 2022 अबू धाबी‚ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संपन्न हुई।
  • इस रेस के बाद सेबास्टियन वेट्टल ने फॉर्मूला वन रेस कैरियर से संन्यास ले लिया है।

विशेष तथ्य

  • अबूधाबी ग्रैंड प्रिक्स के रूप में यह वर्सटाप्पेन की इस सत्र की 15वीं खिताब जीत है।
  • इसी के साथ इन्होंने एक सत्र में अधिकतम 15 रेस जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।
  • वर्सटाप्पेन ने माइकल शूमाकर (वर्ष 2004 सीजन) और सेबेस्टियन वेट्टल (2013 सीजन) द्वारा एक सीजन में 13-13 रेस जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
  • वर्सटाप्पेन ने एक सीजन में ड्राइवर स्टैंडिंग में सबसे अधिक 454 अंक हासिल कर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है।
  • इससे पूर्व यह रिकॉर्ड लुईस हैमिल्टन के नाम था‚ जिन्होंने वर्ष 2019 में 413 अंक अर्जित किए थे।
  • जापानीज ग्रैंड प्रिक्स‚ 2022 का खिताब जीतने के साथ मैक्स वर्सटाप्पेन ने 4 फॉर्मूला वन कार रेस शेष रहते ही फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप‚ 2022 का खिताब जीत लिया था।
  • उन्होंने लगातार दूसरी बार फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता है।
  • फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब सर्वाधिक 7-7 बार माइकल शूमाकर और लुईस हैमिल्टन ने जीता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.formula1.com/en/racing/2022/United_Arab_Emirates.html