अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा-2016

International Fleet Review

प्रश्न-4 फरवरी, 2016 को ‘अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू’ (IFR)-2016 किस स्थान पर शुरू हुई?
(a) मुंबई
(b) कोलकाता
(c) विशाखापत्तनम
(d) केरल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 4 फरवरी, 2016 को ‘अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा’ (IFR)-2016 आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में शुरू हुआ।
  • इसका आयोजन 9 फरवरी, 2016 तक किया जाएगा।
  • इसमें दुनिया भर की 50 देशों की नौसेनाएं भाग ले रही हैं।
  • यह दूसरा अवसर है जब नौसेनाओं के इस प्रतिष्ठित आयोजन को भारत में आयोजित किया जा रहा है।
  • इसके अलावा देश के पूर्वी तट पर यह ऐसा पहला अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है।
  • इससे पहले यह आयोजन भारत में वर्ष 2001 में मुंबई में आयोजित किया गया था। इसमें 29 देशों ने भाग लिया था।
  • इस आयोजन का ध्येय वाक्य है-‘महासागरों द्वारा एकता’ (United Through Oceans)।
  • इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न देशों की नौसेनाओं को इस आयोजन में शामिल कर नौसेना संचालन के क्षेत्र में परस्पर सहयोग तथा विश्वास को बढ़ावा देना है।
  • इसमें भारतीय नौसेना के 90 जहाज और पोत हिस्सा ले रहे हैं।
  • इस आयोजन में चीन, रूस, अमेरिका, जापान, वियतनाम, इस्राइल, फ्रांस, ब्रिटेन, और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं भाग ले रही है।
  • 6 फरवरी, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ‘अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा-2016’ का अवलोकन किया।
  • उल्लेखनीय है कि भारत के राष्ट्रपति सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान एक बार ‘राष्ट्रपति की बेड़ा समीक्षा’ के एक हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना बेड़ा की समीक्षा करते हैं।
  • 6 फरवरी, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा- 2016” का अवलोकन किया।
  • प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और कंगना राणावत ने भी आईएफआर के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://ifr16.indiannavy.gov.in/index.htm
https://ifr16.indiannavy.gov.in/event-schedule.htm
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=136182
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=136151
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=136169