अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस

International Day for Tolerance 2017

प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 13 नवंबर
(b) 16 नवंबर
(c) 18 नवंबर
(d) 14 नवंबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 नवंबर, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस’ (International Day for Talerance) मनाया गया।
  • यह दिवस असहिष्णुता के खतरों की लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए मनाया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1996 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष घोषित किया गया था।
  • यूनेस्को ने वर्ष 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए ‘मदनजीत सिंह पुरस्कार’ की स्थापना की थी। यह पुरस्कार प्रति 2 वर्षों में इस दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार विज्ञान, कला, संस्कृति अथवा संचार के क्षेत्र में सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए काम के लिए दिया जाता है।
  • वर्ष 2016 में इस पुरस्कार का विजेता रूस के फेडरल रिसर्च एंड मेथडोलॉजिकल सेंटर फॉर टालरेंस साइकोलॉजी एंड एजूकेशन (टालरेंस सेंटर) था।

संबंधित लिंक
http://www.un.org/en/events/toleranceday/