अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

International Women’s Day

प्रश्न-8 मार्च, 2019 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया गया। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा कब से मनाया जा रहा है?
(a) वर्ष 1973
(b) वर्ष 1995
(c) वर्ष 1965
(d) वर्ष 1975
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च, 2019 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीयमहिला दिवस’ (International’s Women’s Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2019 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) -‘‘समान सोचें, स्मार्ट बनाएं, बदलाव के लिए नया करें’’ (Think lqual, build smart, innovate for change) है।
  • उल्लेखनीय है कि इस दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 1975 में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष’ के दौरान संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को इस दिवस को मनाना प्रारंभ किया था।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र के देशों द्वारा एजेंडा 2030 के तहत स्वीकृत 17 सतत विकास लक्ष्यों में लक्ष्य 5 के अंतर्गत लैंगिक समानता प्राप्त करना और सभी लड़कियों को सशक्त बनाना है।
  • इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार, 2018 प्रदान किया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.internationalwomensday.com/
http://www.unwomen.org/en/news/in-focus/international-womens-day
http://www.un.org/en/events/womensday/history.shtml