अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस

प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 20 मई
(b) 22 मई
(c) 18 मई
(d) 24 मई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 22 मई, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस’ (International Day for Biological Diversity) मनाया गया।
  • मुख्य विषय (Theme)-“Celebrating 25 years of Action for Biodiversity” ।
  • उल्लेखनीय है कि 20 दिसंबर, 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 मई को इस दिवस के रूप में घोषित किया था।
  • गौरतलब है कि भारत में विश्व का केवल 2.4 प्रतिशत भू-भाग है जिसके 7 से 8 प्रतिशत भू-भाग पर विश्व की विभिन्न प्रजातियां पायी जाती हैं।
  • विश्व के 11 प्रतिशत के मुकाबले भारत में लगभग 44 प्रतिशत भू-भाग पर फसलें बोई जाती हैं।
  • भारत वन स्थिति रिपोर्ट (IFSR)-2017 के अनुसार देश में कुल वनावरण एवं वृक्षारोपण 24.40 प्रतिशत है।
  • भारत में जैव विविधता के 4 हॉटस्पॉट केंद्र हैं-(i) हिमालय (ii) भारत-म्यांमार सीमा (iii) सुंडालैंड्स एवं (iv) पश्चिमी घाट।
  • जैव विविधता वाला हाट-स्पॉट ऐसा जैविक भौगोलिक क्षेत्र जिसे मनुष्यों से खतरा रहता है।
  • भारत में जैव-विविधता के संरक्षण के लिए जैव विविधता अधिनियम, 2002 एक संघीय कानून है।
  • जो परंपरागत जैविक संसाधनों और ज्ञान के उपयोग से होने वाले लाभों के समान वितरण तंत्र प्रदान करता है।
  • इस अधिनियम को लागू करने के लिए राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) की स्थापना वर्ष 2003 में एक सांविधिक और स्वायत्त संस्था के रूप में हुई थी।
  • यह संस्था जैविक संसाधनों के साथ-साथ उनके सतत उपयोग से होने वाले लाभ की निष्पक्षता और समान बंटवारे जैसे- मुद्दों पर भारत सरकार के लिए सलाहकार और विनियामक की भूमिका निभाती है।
  • मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान भारत में जैव विविधता के संरक्षण और विकास के लिए एक अनूठा जीवमंडल रक्षित स्थान है।
  • यह राजस्थान राज्य के जैसलमेर जिले में स्थित है।
  • यह उद्यान थार रेगिस्तान के पारिस्थितिकी तंत्र का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

संबंधित लिंक
http://www.un.org/en/events/biodiversityday/
https://www.cbd.int/idb/2018/