अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस

International Day for Biological Diversity 2017

प्रश्न-22 मई, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) क्या है?
(a) जैव विविधता और सतत विकास
(b) जैव विविधता और सतत पर्यटन
(c) जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन
(d) जैव विविधता और रोजगार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 22 मई, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस’ (International Day for Biological Diversity) मनाया गया।
  • वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘‘जैव विविधता और सतत पर्यटन’ (Biodiversity and Sustainable Tourism) है।
  • उल्लेखनीय है कि 20 दिसंबर, 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस’ के रूप में घोषित किया था।
  • गौरतलब है कि भारत में विश्व का केवल 2.4 प्रतिशत भू-भाग है जिसके 7 से 8 प्रतिशत भू-भाग पर विश्व की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं।
  • प्रजातियों के समृद्धि के मामले में भारत स्तनधारियों में 7वें, पाक्षियों में 9वें और सरीसृप में 5वें स्थान पर है।
  • विश्व के 11 प्रतिशत के मुकाबले भारत में 44 प्रतिशत भू-भाग पर फसलें बोई जाती हैं।
  • भारत के लगभग 23.39 प्रतिशत भू-भाग पर पेड़ और जंगल फैले हुए हैं।
  • भारत में जैव विविधता के 4 हॉटस्पॉट केंद्र हैं-(i) हिमालय, (ii) भारत-म्यांमार सीमा (iii) सुंडालैंड्स (Sundalands) और (iv) पश्चिमी घाट
  • एक जैव विविधता वाला हॉटस्पॉट ऐसा जैविक भौगोलिक क्षेत्र है जिसे मनुष्यों से खतरा रहता है।
  • भारत में जैवविविधता के संरक्षण के लिए जैवविविधता अधिनियम, 2002 एक संघीय कानून है।
  • जो परंपरागत जैविक संसाधनों और ज्ञान के उपयोग से होने वाले लाभों के समान वितरण तंत्र प्रदान करता है।
  • इस अधिनियम को लागू करने के लिए राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) की स्थापना वर्ष 2003 में एक सांविधिक और स्वायत्त संस्था के रूप में हुई थी।
  • यह संस्था जैविक संसाधनों के साथ-साथ उनके सतत उपयोग से होने वाले लाभ की निष्पक्षता और समान बटवारे जैसे मुद्दों पर भारत सरकार के लिए सलाहकार और विनियामक की भूमिका निभाती है।
  • मरूभूमि राष्ट्रीय उद्यान भारत में जैवविविधता के संरक्षण और विकास के लिए एक अनूठा जीवमंडल रक्षित स्थान है।
  • यह राजस्थान राज्य के जैसलमेर जिले में स्थित है।
  • यह उद्यान थार रेगिस्तान के पारिस्थितिकी तंत्र का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

संबंधित लिंक
http://www.un.org/en/events/biodiversityday/
http://pib.nic.in/newsite/hindifeature.aspx?relid=28018