अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग मेला

International engineering fair-2019

प्रश्न-7-11 अक्टूबर, 2019 के मध्य अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग मेले (एमएसवी) का आयोजन कहां किया गया?
(a) म्यूनिख
(b) बीजिंग
(c) ब्रनो
(d) सियोल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 7-11 अक्टूबर, 2019 के मध्य अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग (एमएसवी) मेले का आयोजन चेक गणराज्य के ब्रनो शहर में किया गया।
  • इस मेले में भारतीय मंडप का उद्घाटन भारी उद्योग विभाग के सचिव आशा राम सिहाग और भारतीय राजदूत नरेंद्र चौहान ने किया।
  • इस मंडप में भारतीय इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी कंपनियों ने वैश्विक व्यवसायों हेतु भारत की क्षमता को प्रदर्शित किया।
  • अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग मेला (एमएसवी) मध्य यूरोप का एक प्रमुख और प्रतिष्ठित औद्योगिक व्यापार मेला है।
  • प्रत्येक वर्ष आयोजित इस मेले में 1600 से अधिक प्रदर्शक और 80,000 आंगतुक भागीदारी करते हैं।
  • मेले में 50 प्रतिशत से अधिक प्रदर्शक और लगभग 10 प्रतिशत आंगतुक विदेशों से आते हैं।
  • मौजूदा समय में चेक गणराज्य लिमिटेड में कई भारतीय कंपनियां कार्य कर रही हैं।
  • 8 अक्टूबर, 2019 को अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग मेले में इंडिया इन्वेस्टमेंट मीट का भी आयोजन किया गया।
  • इसका आयोजन भारतीय उद्योग विभाग द्वारा चेक गणराज्य में स्थित भारतीय दूतावास और इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ। इंडिया के सहयोग से किया गया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bvv.cz/en/msv/