सूअर के आयात पर प्रतिबंध

Mizoram govt bans import of pigs and piglets

प्रश्न-1 फरवरी, 2019 को किस राज्य सरकार द्वारा पोर्सिन प्रजनन और श्वसन सिंड्रोम के संभावित प्रकोप के दृष्टिगत अन्य देशों से सूअर और सूअर के बच्चे के आयात पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया?
(a) मिजोरम
(b) नगालैंड
(c) सिक्किम
(d) असम
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 1 फरवरी, 2019 को मिजोरम सरकार द्वारा पोर्सिन प्रजनन और श्वसन सिंड्रोम (Porcine Reproductive and Respiratory Syndrome) के संभावित प्रकोप के दृष्टिगत अन्य देशों से सूअर और सूअर के बच्चे के आयात पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया।
  • यह प्रतिबंध मिजोरम के सभी 8 जिलों में लागू होगा।
  • पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार पोर्सिन प्रजनन (Porcine Reproductive) और श्वसन सिंड्रोम (Respiratory Syndrome) के प्रकोप के कारण राज्य में वर्ष 2013, 2016 और 2018 में क्रमशः 3806, 4699 और 2574 सूअर मारे गए थे।
  • म्यांमार से आयातित सूअर और सूअर के बच्चे के कारण पीआरआरएस प्रकोप फैलने सर्वाधिक आशंका थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/mizoram-govt-bans-import-of-pigs-and-piglets-119020101144_1.html

https://arunachaltimes.in/index.php/2019/02/02/mizoram-govt-bans-import-of-pigs-and-piglets/

https://www.time8.in/government-bans-import-of-pigs-in-mizoram/