सईद जाफरी

Saeed Jaffrey

प्रश्न-अभी हाल ही में ‘गांधी’ फिल्म में भूमिका निभाने वाले अभिनेता सईद जाफरी का निधन हो गया। गांधी फिल्म में उन्होंने किस ऐतिहासिक पात्र का अभिनय किया?
(a) जवाहरलाल नेहरू
(b) सरदार पटेल
(c) लाला लाजपत राय
(d) महात्मा गांधी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 नवंबर, 2015 को जाने-माने रंगमंच कलाकार एवं अभिनेता सईद जाफरी का 86 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
  • इन्होंने गांधी, शतरंज के खिलाड़ी, चश्मे बद्दूर, राम तेरी गंगा मैली, हिना, दिल, दीवाना मस्ताना जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में अभिनय किया था।
  • इन्होंने फिल्मों में अभिनय की शुरूआत रंगमंच में अभिनय की ऊंचाइयाँ छूने के बाद प्रारंभ की।
  • इनका जन्म पंजाब के मलेरकोटला में 8 जनवरी, 1929 में हुआ था।
  • रंगकर्मी के रूप में इन्होंने नई दिल्ली के यूनिटी थिएटर से अपने रंग कर्म का प्रारंभ किया था।
  • महात्मा गांधी के जीवन पर रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्मित ‘गांधी’ फिल्म में इन्होंने सरदार बल्लभ की भूमिका में शानदार अभिनय किया था।
  • इन्होंने कला फिल्मों और व्यावसायिक फिल्मों में साथ-साथ अभिनय किया और प्रतिष्ठा अर्जित की।
  • इन्होंने द मैन हू वुड बी किंग, ए पैसेज टू इंडिया, द फार पवेलियंस जैसे ख्याति प्राप्त बॉलीवुड फिल्मों उल्लेखनीय अभिनय किया।
  • सत्यजीत राय द्वारा निर्मित शतरंज के खिलाड़ी नामक फिल्म इनकी पहली हिन्दी फिल्म थी, जिसमें अभिनय के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि ये पहले भारतीय थे जिन्हें रंगमंच में योगदान के लिए ‘ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर’ (Order of British Empire) सम्मान से सम्मानित किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bbc.com/hindi/india/2015/11/151116_saeed_jaffery_dies_ra
http://www.screenonline.org.uk/people/id/529298/
http://www.imdb.com/name/nm0006762/
http://www.abplive.in/movies/saeed-jaffrey-things-you-must-know-about-actor-245308
http://www.thehindu.com/entertainment/veteran-actor-saeed-jaffrey-passes-away/article7883630.ece