प्रश्न-अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार वैश्विक कर्ज अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच कर हो गया है-
(a) 184 ट्रिलियन डॉलर
(b) 160 ट्रिलियन डॉलर
(c) 125 ट्रिलियन डॉलर
(d) 105 ट्रिलियन डॉलर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 13 दिसंबर, 2018 को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के द्वारा वैश्विक कर्ज की स्थिति को स्पष्ट किया गया।
- IMF के अनुसार वैश्विक कर्ज अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच कर 184 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।
- जिसमें आधे से अधिक की हिस्सेदारी अमेरिका, चीन और जापान की है।
- ध्यातव्य है कि इस साल की शुरुआत में, IMF ने वैश्विक ऋण की गणना 182 ट्रिलियन डॉलर की थी।
- 184 ट्रिलियन डॉलर की कर्ज राशि वर्ष 2017 में वैश्विक GDP (चालू कीमतों पर) के 225 प्रतिशत के समतुल्य है।
- अब औसतन, दुनिया का कर्ज 86,000 डॉलर प्रति व्यक्ति से अधिक है।
- यह आंकड़ा औसत प्रति व्यक्ति आय से ढाई गुना अधिक है।
- ध्यातव्य है कि विश्व में सबसे अधिक ऋणी अर्थ व्यवस्थाएं भी धनी है।
- सहस्त्राब्दी की शुरुआत में वैश्विक ऋण में चीन का हिस्सा तीन प्रतिशत से भी कम था, जो अब 15 प्रतिशत से भी अधिक हो गया है।
लेखक-पंकज पांडेय
संबंधित लिंक…