लघु ग्रह का नाम पंडित जसराज के नाम पर

Minor planet named after Pandit Jasraj
प्रश्न-सितंबर, 2019 में अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ (ICU) ने मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच स्थित एक लघु ग्रह 2006 वीपी 32 (नंबर 300128) का नाम पंडित जसराज के नाम पर रखा है। इस लघु ग्रह की खोज कब की गई थी?
(a) नवंबर, 2006
(b) सितंबर, 2009
(c) अगस्त, 2010
(d) जुलाई, 2015
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • सितंबर, 2019 में अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने मंगल और बृहस्पति के बीच स्थित एक लघु ग्रह का नाम भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के नाम पर रखा है।
  • इस लघु ग्रह की खोज 11 नवंबर, 2006 को कैटालिना स्काई सर्वे द्वारा की गई थी।
  • यह दूरबीन संयुक्त राज्य अमेरिका में एरिजोना में स्थित है।
  • अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा इस लघु ग्रह का नाम 2006 वीपी 32 (नंबर 300128) रखागया है। यह नंबर पंडित जसराज की जन्मतिथि 28-01-30 का उल्टा है।
  • यह सम्मान प्राप्त करने वाले पंडित जसराज पहले भारतीय संगीतकार हैं।
  • पंडित जसराज मेवात घराने से संबंधित हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ की स्थापना वर्ष 1919 में की गई थी।
  • इसका उद्देश्य खगोलीय विज्ञान को बढ़ावा देना है।
  • वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय खगोलीय महासंघ (ICU) की बैठक बुसान, दक्षिण कोरिया में आयोजित होगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.iau.org/

https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/minor-planet-named-after-pandit-jasraj-first-indian-musician-to-receive-this-honour/articleshow/71363129.cms

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/iau-names-asteroid-after-pandit-jasraj/article29550338.ece