प्रश्न-हाल ही में इंडियन एरोज के रोहित दानू भारतीय फुटबॉल की शीर्ष डिवीजन ‘आई-लीग’ (I-League) में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। उन्होंने किसका रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की?
(a) जितेंद्र सिंह
(b) सुनील छेत्री
(c) बाईचुंग भूटिया
(d) अभिजीत सरकार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 5 जनवरी, 2019 को इंडियन एरोज के रोहित दानू भारतीय फुटबॉल की शीर्ष डिवीजन ‘आई-लीग’ (I-League) में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।
- यह उपलब्धि उन्होंने आइजोल में खेले जा रहे हीरो आई-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में आइजोल एफसी के विरुद्ध गोल करके हासिल किया।
- दानू ने यह गोल 16 वर्ष, 5 माह और 27 दिन की आयु में किया।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…