मानव अधिकार दिवस

Human Rights Day

प्रश्न-10 दिसंबर, 2017 को ‘मानव अधिकार दिवस’ मनाया गया। वर्तमान में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?
(a) न्यायमूर्ति आर.एम. लोढ़ा
(b) न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू
(c) न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर
(d) न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10 दिसंबर, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘मानव अधिकार दिवस’ (Human Rights Day) मनाया गया।
  • वर्ष-2017 में इस दिवस का स्लोगन-‘‘समानता, न्याय एवं मानव गरिमा के लिए खड़े हो’’ (Let’s Standup for equality, justice and human dignity) था।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1950 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर को प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • गौरतलब है कि 10 दिसंबर, 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (Universal Declaration of Human Rights) को स्वीकार किया गया था।
  • भारत में मानव अधिकारों की रक्षा हेतु मानव अधिकार अधिनियम, 1993 के तहत राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किया गया है।
  • वर्तमान में न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष हैं।
  • इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव अधिकारों के सार्वभौमिक घोषणा की 70वीं वर्षगांठ मनाने हेतु एक साल तक अभियान चलाने की घोषणा की। यह अभियान 10 दिसंबर, 2017 से मानव अधिकार की सार्वभौमिक घोषणा की आगामी 70वीं वर्षगांठ 10 दिसंबर, 2018 तक चलेगा।

संबंधित लिंक
http://www.un.org/en/events/humanrightsday/
http://nhrc.nic.in/composition.htm
http://www.standup4humanrights.org/en/
http://ddinews.gov.in/people/world-human-rights-day-being-observed-today