भारत पर्व-2018

BHARAT PARV

प्रश्न-26-31 जनवरी, 2018 के मध्य भारत पर्व-2018 कार्यक्रम का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) इंडिया गेट
(b) लाल किला
(c) प्रगति मैदान
(d) कुतुबमीनार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 26-31 जनवरी, 2018 के मध्य केंद्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस-2018 समारोह के एक भाग के रूप में दिल्ली स्थित लाल किले पर ‘भारत पर्व-2018’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
  • कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना, देश के विविधता पूर्ण सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना और जन-भागीदारी को बढ़ाना है।
  • भारत पर्व कार्यक्रम के लिए पर्यटन मंत्रालय नोडल मंत्रालय के रूप में कार्य करेगा।
  • इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार भारतीय सीमा सुरक्षा बल की महिलाएं बाइक स्टंट हेतु प्रतिभाग करेंगी।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=175834
http://indianexpress.com/article/india/women-bsf-bikers-to-make-history-with-debut-on-republic-day-5019490/