फिल्म ‘गली ब्वाय’ को बिफान 2019 में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म का पुरस्कार

प्रश्न-हाल ही में फिल्म ‘गली ब्वाय’ को बिफान, 2019 में प्राप्त सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म पुरस्कार के संबंध में कौन-सा कथन सत्य है?
(a) फिल्म ‘गली ब्वाय’ का निर्देशन जोया अख्तर ने किया।
(b) फिल्म को बिफान, 2019 में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म के लिए नेटवर्क फॉर प्रमोशन ऑफ एशियन सिनेमा (NETPAC) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(c) यह फिल्म मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स विवियन फर्नांडीस और नावेद शेख के जीवन से प्रेरित है।
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • जुलाई, 2019 में संपन्न हुई बिफान 2019 में भारतीय फिल्म ‘गली ब्वाय’ को सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म के लिए नेटवर्क फॉर प्रमोशन ऑफ एशियन सिनेमा (NETPAC) पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • 23वां बुकेन फैन्टास्टिक फिल्म फेस्टिवल (बिफान), 2019-27 जून से 6 जुलाई तक दक्षिण कोरिया के बुकेन शहर में आयोजित किया गया।
  • फिल्म ‘गली ब्वाय’ का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था।
  • यह फिल्म मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स विवियन फर्नांडीस (डिवाइन) और नावेद शेख (नैजी) के जीवन से प्रेरित है।
  • रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म में मुख्य कलाकार हैं।
  • फिल्म भारत में रैपर्स की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
  • बिफान
  • वर्ष 1997 में पूर्वी और दक्षिण- पूर्वी एशिया से एशियाई सिनेमा पर विशेष ध्यान देने के लिए बिफान स्थापित किया गया था।
  • यह एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिबल है, जो प्रत्येक वर्ष जुलाई में दक्षिण कोरिया के बुकेन शहर में आयोजित किया जाता है।
  • नेट पैक-
  • नेटवर्क फॉर प्रमोशन ऑफ एशियन सिनेमा (NETPAC) एक एशियाई फिल्म सांस्कृतिक संगठन है। जिसका गठन वर्ष 1990 में दिल्ली में किया गया था।
  • इसके गठन में यूनेस्को ने भी सहयोग किया था।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/magazines/panache/gully-boy-wins-hearts-in-south-korea-awarded-at-bucheon-film-festival/articleshow/70105494.cms

https://www.business-standard.com/article/news-ani/gully-boy-wins-netpac-award-at-bifan-in-south-korea-119070800983_1.html