पैराग्लाइडिंग विश्व कप-2015

Paragliding World Cup-2015

प्रश्न-पैराग्लाइडिंग विश्व कप-2015 के पांचवें चरण का आयोजन भारत के किस राज्य में किया गया?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) मध्य प्रदेश
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन (BPA) द्वारा आयोजित पैराग्लाइडिंग विश्व कप टूर का पांचवा चरण 24-31 अक्टूबर, 2015 के मध्य बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश (भारत) में संपन्न हुआ।
  • इस विश्व कप में स्विट्जरलैंड के पायलट माइकल कुफर 3266 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान पर रहे, जबकि दूसरा व तीसरा स्थान स्पेन के जेवी बोनेट डालमाउ (3275 अंक) तथा फ्रांस के जुलिएन विर्ट्ज (3254 अंक) ने प्राप्त किया।
  • इस विश्व कप में हिस्सा लेने वाले कुल 118 पायलटों में भारतीय पायलट अजय कुमार शर्मा (2703 अंक) ने 31 वां, गुरप्रीत (2223 अंक) ने 63 वां और अरविंद पॉल (2169 अंक) ने 70 वां स्थान प्राप्त किया।
  • इस विश्व कप के महिला वर्ग के ओवर ऑल प्रदर्शन में जापान की पायलट युकी सातो (2425 अंक) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरा व तीसरा स्थान क्रमशः चेक गणराज्य की पेट्रा स्लिवोवा (2173 अंक) तथा स्विट्जरलैंड की येल मार्गेलिश्च (1907) ने प्राप्त किया।
  • टीम वर्ग स्पर्धा में गिन ग्लिडर्स टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि पैरापेंटे मैग टीम व वाइंड टीम ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • इस विश्व कप में ओवर आल प्रदर्शन में फ्रांस ने प्रथम तथा इंग्लैंड व स्लोवेनिया ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि भारत ने 12वां स्थान प्राप्त किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.pwc2015.com/
http://www.pwca.org/node/24227