पुर्तगाल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर ऑफ द ईयर, 2017

प्रश्न-20 मार्च, 2018 को पुर्तगाल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर ऑफ द ईयर, 2017 का अवॉर्ड किसे प्रदान किया गया?
(a) बर्नारडो सिल्वा
(b) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(c) रूई पैट्रिसिओ
(d) ब्रूनो टॉरेस
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • पुर्तगाल फुटबॉल संघ, पुर्तगाली कोचों के राष्ट्रीय संघ और पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ियों के संघ के तत्वावधान में क्वीनास डी ओरो (Quinasde Oro) पुरस्कार का वितरण लिसबोन (Lisbon) में किया गया। (20 मार्च, 2018)
  • पुर्तगाल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर ऑफ द ईयर, 2017 हेतु प्रदत्त क्वीनास डी ओरो अवॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो को प्रदान किया गया।
  • पुरुष कोच ऑफ द ईयर, 2017 का अवॉर्ड मोनाको के कोच लियोनार्डो जारदिम को प्रदान किया गया।
  • पुर्तगाली फुटबॉल के पहचान के विस्तार में उत्कृष्ट योगदान के लिए जोस मौरिन्हो को प्रिमीओ वास्को डा गामा अवॉर्ड प्रदान किया गया है।
  • पुर्तगाल के सर्वश्रेष्ठ U-21 फुटबाल खिलाड़ी 2017 का अवॉर्ड गोंसालो गुएड्स को प्रदान किया गया।

संबंधित लिंक
http://www.espn.in/football/real-madrid/story/3426329/cristiano-ronaldo-named-portugals-player-of-the-year-jose-mourinho-awarded