प्रश्न-12-18 नवंबर, 2018 के मध्य किन दो देशों की नौसेनाओं के मध्य द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ का आयोजन किया जा रहा है?
(a) भारत एवं ओमान
(b) भारत एवं रूस
(c) चीन एवं नेपाल
(d) भारत एवं इंडोनेशिया
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 12-18 नवंबर, 2018 के मध्य भारत एवं इंडोनेशिया की नौसेनाओं के मध्य द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ (Samudra Shakti) का आयोजन इंडोनेशिया में किया जा रहा है।
- इस अभ्यास का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, समुद्री सहयोग का विस्तार करना, अंतः क्रियाशीलता में वृद्धि करना और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है।
- इस अभ्यास का बंदरगाह चरण (Harbour Phase) 12-15 नवंबर, 2018 के मध्य आयोजित किया जाएगा।
- जबकि इस अभ्यास का समुद्री चरण (Sea Phase) 16-18 नवंबर, 2018 के मध्य आयोजित किया जाएगा।
- इस नौसैन्य अभ्यास में आईएनएस राणा भाग ले रहा है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक…
https://www.financialexpress.com/defence/eye-on-china-india-indonesia-navies-to-have-first-ever-bilateral-exercise-samudra-shakti/1380557/
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=184705