देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

India's biggest telecom player
प्रश्न-भारतीय दूरसंचार परिदृश्य के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन 1. भारत सरकार ने ‘National Digital Communications Policy’ को सितंबर, 2018 में मंजूरी प्रदान किया था।
कथन 2. इस नीति का उद्देश्य 200 बिलियन डॉलर का निवेश और वर्ष 2022 तक 6 मिलियन रोजगार (Jobs) का सृजन करना है।
(a) केवल कथन 1 सत्य है।
(b) केवल कथन 2 सत्य है।
(c) दोनों कथन सत्य हैं।
(d) कोई सत्य कथन नहीं है।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 26 जुलाई, 2019 को वोडाफोन आइडिया के उपयोगकर्ता आधार में 320 मिलियन तक की गिरावट (जून, 2019 तक के आंकड़ों अनुसार) दर्ज की गई।
  • जिसकी वजह से रिलायंस जियो भारत में सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी (सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर) बन गई।
  • रिलायंस जियो का सब्सक्राइबर बेस (उपभोक्त आधार) 331.3 मिलियन है।
  • 322.9 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ एयरटेल का दूसरा स्थान है।
  • भारतीय टेलीकॉम बाजार
  • मार्च, 2019 तक 627 मिलियन इंटरनेट ग्राहकों के साथ, भारत कुल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
  • इसके अलावा, मार्च, 2019 के अंत में 1183.51 मिलियन के कुल ग्राहक आधार के साथ, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा दूरसंचार बाजार भी है।
  • भारत सरकार ने ‘National Digital Communications Policy’ को सितंबर, 2018 में मंजूरी प्रदान किया था।
  • इस नीति का उद्देश्य वर्ष 2022 तक दूरसंचार क्षेत्र में 4 मिलियन रोजगार का सृजन एवं 100 बिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित करना है।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://dot.gov.in/sites/default/files/EnglishPolicy-NDCP.pdf

https://telecom.economictimes.indiatimes.com/news/jio-emerges-as-indias-biggest-telecom-player-voda-idea-user-base-dips-to-320-million/70405491

https://economictimes.indiatimes.com/tech/internet/internet-users-in-india-to-reach-627-million-in-2019-report/articleshow/68288868.cms?from=mdr