दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर को एमसीसी की मानद सदस्यता

Graeme Smith gets honorary membership of MCC to South African cricketer
प्रश्न-22 अक्टूबर, 2019 को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने किस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर को आजीवन मानद सदस्यता प्रदान की है?
(a) हाशिम अमला
(b) एबी डी विलियर्स
(c) ग्रीम स्मिथ
(d) शॉन पोलाक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 22 अक्टूबर, 2019 लंदन स्थित मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने टविट्रर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को मानद आजीवन सदस्य चुने जाने की घोषणा की।
  • पूर्व बल्लेबाज स्मिथ 22 वर्ष की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के सबसे युवा कप्तान बने थे।
  • वर्ष 2004 में इन्हें विजडन का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया था।
  • ग्रीम स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में 9265 रन, एकदिवसीय में 6989 रन तथा टी-20 मैचों में कुल 982 रन बनाए हैं।
  • इनमें 37 शतक (27 टेस्ट, 10 वन डे) शामिल हैं।
  • स्मिथ के साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑफ स्पिनर टिम मे को भी मानद आजीवन सदस्यता दी गई।
  • इन दोनों के अतिरिक्त इस वर्ष पाल कोलिंगवुड, एबी डि विलियर्स, मिशेल जानसन और एड्रियन मॉर्गन को एमसीसी की आजीवन मानद सदस्यता दी जा चुकी है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/cricket/graeme-smith-elected-mcc-honorary-life-member/article29775722.ece

http://www.newindianexpress.com/sport/cricket/2019/oct/23/graeme-smith-elected-mcc-honorary-life-member-2051816.html

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/cricket/news/graeme-smith-elected-mcc-honorary-life-member/articleshow/71717157.cms