प्रश्न-17 मार्च, 2019 को टोक्यो ओलंपिक, 2020 का टिकट पाने वाले भारतीय एथलीट की उपलब्धि किसने प्राप्त की?
(a) देवेंद्र सिंह
(b) गणपति कृष्णन
(c) सौम्या देवी
(d) के.टी. इरफान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 17 मार्च, 2019 को राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी के.टी. इरफान ने जापान के नोमी में संपन्न हुई एशियाई पैदल चाल चैंपियनशिप के 20 किमी. स्पर्धा में चतुर्थ स्थान पर रहे।
- हालांकि इरफान पदक जीतने से चूक गए पर उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से टोक्यो ओलंपिक, 2020 के लिए अर्हता प्राप्त कर ली।
- इरफान एथलेटिक्स से टोक्यो ओलंपिक का टिकट पाने वाले पहले भारतीय बने।
- इरफान ने 20 किमी. स्पर्धा में 1 घंटे, 20 मिनट और 57 सेकंड का समय लिया जबकि टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन मार्क 1 घंटे और 21 मिनट था।
- साथ ही इरफान ने दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी अर्हता प्राप्त कर ली है।
संबंधित लिंक भी देखें…