ग्रेमी अवॉर्ड विजेता ओपेरा स्टार जैसी नार्मन का निधन

Grammy Award winning opera star Jessye Norman dies
प्रश्न-ग्रेमी अवॉर्ड विजेता ओपरा स्टार जैसी नार्मन, संयुक्त राज्य अमेरिका के किस राज्य से संबंधित थीं?
(a) एलाबामा
(b) फ्लोरिडा
(c) इण्डियाना
(d) जार्जिया
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 30 सितंबर, 2019 को प्रतिष्ठित ओपेरा गायकों में से एक, जैसी नार्मन का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • ओपेरा संगीत की श्वेत दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली युवा अश्वेत महिला जैसी नार्मन ने बर्लिन से अपना कॅरियर शुरू किया।
  • जैसी नार्मन का जन्म जार्जिया राज्य (U.S.A.) के आगस्टा नामक स्थान पर 15 सितंबर, 1945 को हुआ था। ये संगीतज्ञ परिवार से संबंधित थीं तथा चार वर्ष की उम्र से ही चर्च में गाने लगी थीं।
  • जैसी नार्मन द्वारा प्राप्त किए गए सम्मनों में केनेडी सेंटर आनर (1997); ग्रेमी लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड (2006); राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा प्रदत्त नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स (2009) एवं France’s Legion d’Honour शामिल हैं।

लेखक-रामकरन चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.theguardian.com/music/2019/sep/30/jessye-norman-dies-opera-star-grammy

https://www.bbc.com/news/world-us-canada-49887748