केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के नये अध्यक्ष

Sushil Chandra

प्रश्न-हाल ही में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा किसे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का अध्यक्ष नियुक्त करने को मंजूरी दी गई?
(a) रानी सिंह नायर
(b) एस. दीपक
(c) सुशील चंद्र
(d) प्रकाश चंद्र
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 5 अक्टूबर, 2016 को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के वरिष्ठ अधिकारी सुशील चंद्र की केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी गई।
  • इससे पूर्व वह केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्य थे।
  • वह वर्ष 1980 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं।
  • इस पद पर वह रानी सिंह नायर का स्थान लेंगे जो 31 अक्टूबर, 2016 को सेवानिवृत्त होंगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=151450
http://www.thehindubusinessline.com/economy/sushil-chandra-appointed-cbdt-chairman/article9188748.ece