इसरो के नए अध्यक्ष

Rocket expert K. Sivan new Space Secretary

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे इसरो का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) डॉ. टिमोथी कृष्णमूर्ति
(b) डॉ. के. सिवान
(c) डॉ. ए.एस. किरण कुमार
(d) डॉ.वी.के. सारस्वत
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10 जनवरी, 2018 को केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ.के. सिवान को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • इसके साथ ही वह केंद्र सरकार द्वारा अंतरिक्ष विभाग के सचिव और अंतरिक्ष आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए।
  • उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।
  • वर्तमान में वह विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, थुंबा, तिरूवनंतपुरम, केरल में निदेशक हैं।
  • इस पद पर वह डॉ. ए.एस. किरण कुमार का स्थान लेंगे।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/sci-tech/science/k-sivan-named-new-isro-chairman/article22412843.ece