अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री

State Election Commission, Rajasthan

प्रश्न-निम्न तथ्यों पर विचार करें-
1. राजस्थान की 15वीं विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट को नामित किया गया है।
2. अशोक गहलोत पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।
3. 15वीं विधानसभा के लिए वर्ष 2018 में 22 महिलाएं निर्वाचित हुई हैं।
उपर्युक्त तथ्यों के आलोक में निम्न में से कौन सा/से विकल्प सत्य है/हैंः
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 3
(d) केवल 2 तथा 3
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 11 दिसंबर, 2018 को राजस्थान की 15वीं विधानसभा के आए नतीजों में कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी।
  • कांग्रेस अध्यक्ष ने सचिन पायलट कोउपमुख्यमंत्री पद के लिए चयनित किया है।
  • राज्य की 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को 99सीटें मिलीं, जबकिभा.ज.पा. को 73 सीटें मिली।
  • ‘मारवाड़ का गांधी’ माने जाने वाले अशोक गहलोतपंाच बार सांसद रह चुके हैं तथा वह पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।
  • इससे पूर्व अशोक गहलोत जी वर्ष 1998 से 2003 तक तथा वर्ष 2008 से 2013 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहचुके है।
  • ध्यातव्य है कि 15वीं विधानसभा के लिए जहां 22 महिलाएं निर्वाचित हुई हैं।

लेखक-राजन शुक्ला

संबंधित लिंक…

http://sec.rajasthan.gov.in/Pri-Partywise-WinnerCount.aspx