प्रश्न-अमेरिकी ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (USGBC) के आकलन के अनुसार भारत में सबसे अधिक LEED प्रभावित स्थान/इमारतें महाराष्ट्र में हैं। LEED का पूर्ण रूप है-
(a) लीडरशिप इन एनर्जी एंड एनवायरमेंटल डिजाइन
(b) लीडरशिप इन एनर्जी एंड इकोलॉजिकल डिजाइन
(c) लीडिंग एनर्जेटिक इकोलॉजिकल डिजाइन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
(a) लीडरशिप इन एनर्जी एंड एनवायरमेंटल डिजाइन
(b) लीडरशिप इन एनर्जी एंड इकोलॉजिकल डिजाइन
(c) लीडिंग एनर्जेटिक इकोलॉजिकल डिजाइन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 18 जून, 2019 को यू.एस. ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (USGBC) ने एक आकलन में सबसे अधिक LEED (Leadership in Energy and Environmental Design) प्रमाणित भवन/स्थान वाले भारतीय राज्य के रूप में महाराष्ट्र को शीर्षस्थ स्थान प्रदान किया।
- लीड (LEED) विश्व का सर्वाधिक प्रचलित ग्रीन बिल्डिंग (हरित भवन) रेटिंग प्रणाली है।
- USGBC के द्वारा भारत के शीर्षस्थ दस राज्यों की लीड सूची जारी की गई है।
- यह इस सूची का दूसरा संस्करण है।
- यह सूची 31 दिसंबर, 2018 तक LEED प्रमाणित बिल्डिंग या स्थान के संचयी सकल वर्ग फुट (GSF) के संदर्भ में राज्यों को क्रमबद्ध करती है।
- इस सूची में महाराष्ट्र के बाद दूसरे एवं तीसरे स्थान पर क्रमशः कर्नाटक एवं तमिलनाडु हैं।
- शीर्षस्थ 10 राज्यों की सूची के अन्य राज्यों का रैंक/क्रम इस प्रकार है-
- हरियाणा>उत्तर प्रदेश>तेलंगाना>दिल्ली
- गुजरात>पश्चिम बंगाल>राजस्थान।
- लीड प्रमाणित बिल्डिंगों के संदर्भ में शीर्ष दस राज्यों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
- रैंक राज्य लीड (LEED) प्रमाणित परियोजनाओं की संख्या प्रमाणित संचई सकल वर्ग फुट (लाख में)
1. महाराष्ट्र 334 | 106057234 |
2. कर्नाटक 232 | 85887580 |
3.तमिलनाडु 157 | 58809553 |
4. हरियाणा 125 | 56351837 |
5. उत्तर प्रदेश 82 | 45734497 |
6. तेलंगाना 91 | 40609702 |
7. दिल्ली 57 | 27929152 |
8. गुजरात 53 | 23990638 |
9. पश्चिम बंगाल 35 | 20898539 |
10. राजस्थान 19 | 9221494 |
संबंधित लिंक भी देखें…
https://gbci.org/us-green-building-council-releases-annual-top-10-states-leed-india