23वां यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव, 2018

प्रश्न- हाल ही में 23वें यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव, 2018 का शुभारंभ कहां हुआ?
(a) पुणे
(b) मुंबई
(c) नई दिल्ली
(d) जयपुर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 18 जून, 2018 को यूरोपीय सिनेमा पर प्रकाश डालने के लिए 23वें यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव (EUFF), 2018 का शुभारंभ सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में हुआ।
  • इसका आयोजन यूरोपीय संघ और विभिन्न सिटी फिल्म क्लब में यूरोपीय संघ के सदस्य राष्ट्रों के दूतावासों के प्रतिनिधियों के साथ भागीदारी कर भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्मोत्सव निदेशालय द्वारा किया जा रहा है।
  • फिल्म महोत्सव के दौरान 18 जून से 31 अगस्त, 2018 तक नई दिल्ली, चेन्नई, पोर्ट ब्लेयर, पुडुचेरी, कोलकाता, जयपुर, पुणे, विशाखापत्तनम, त्रिशुर, हैदराबाद और गोवा सहित देश के 11 शहरों में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • 23 यूरोपीय देशों की 24 नई यूरोपीय फिल्में इस फिल्म महोत्सव के दौरान देश के उपर्युक्त 11 शहरों में प्रदर्शित की जाएंगी।
  • इस फिल्म महोत्सव की उद्घाटन फिल्म स्लोवाकिया की ‘लिटल हार्बर’ रही।
  • फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाने वाली कुछ प्रमुख फिल्में हैं-‘द मैजिक ऑफ चिल्ड्रन’ (ऑस्ट्रिया), लेबिरिंथम (बेल्जियम), ‘विक्टोरिया’ (बुल्गारिया) ‘काउब्वॉयज’ (क्रोएशिया), ‘ब्वॉय ऑन द ब्रिज (साइप्रस), टाइगर थ्योरी/तिओरी टाइग्रा (चेक गणराज्य), वॉक विद मी/द स्टैंडहाफ्टिज’ (डेनमार्क), लैंड ऑफ माइन/अंडर सैंडेट (डेनमार्क) आदि।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=179984